Vivo IQOO 15 Ultra: चीन में लॉन्च हुआ Vivo का पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन, देखें फीचर्स!

February 5, 2026 7:36 PM
vivo iqoo 15 ultra

Vivo ने कैमरा के मामले में यूजर्स का हमेशा दिल जीतने का काम किया है लेकिन इस बार वीवो एक ऐसी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जो कैमरा प्रेमियों के साथ – साथ गेमिंग प्रेमियों का भी दिल जीतने वाली है। इस फोन को आप “गेमिंग किंग” भी बुला सकते है। इस मोबाइल में आपको dedicated गेमिंग चिप, कूलिंग फैन और shoulder ट्रिगर भी मिलने वाला है। तो है ना कैमरा और गेमिंग प्रेमियों के लिए खास। इस फोन का नाम है Vivo iQOO 15 Ultra, तो जानते है इसके कुछ खास फीचर्स के बारें में।

Vivo IQOO 15 Ultra में है (अमेजिंग डिस्प्ले स्क्रीन)

डिस्प्ले की बात करें तो आपको इस फोन में मिलेगा 6.85″ 2K SAM M14 8T LTPO 144HZ FLAT OLED Display. 8000 nits का आपको ब्राइटनेस देखने को मिलेगा जो गेमिंग में आपको बहुत मदद कर सकती है। IP68/IP69 प्रोटेक्शन रेटिंग्स देखने को मिलेगा। 508 PPI (pixel per inch) का डिसप्ले आपको स्मूथ वीडियो और फोटो क्वालिटी देगा। इसमें आप 8K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते है।

Vivo iQOO 15 Ultra में मिलेगा (दमदार कैमरा क्वालिटी)

कैमरा क्वालिटी हमेशा वीवो की पहचान रही है। हर बार वीवो ने कैमरा के मामले में यूजर्स का दिल जाता है। लेकिन इस बार आपको Vivo iQOO 15 ultra की कैमरा क्वालिटी चौंकाने वाली है। Back Side में आपको तीन कैमरा सेट देखने को मिलेंगे, जिसमें 50 MP का मेन, 50 MP का अल्ट्रावाइड और 50 MP का 3X TELEPHOTO कैमरा सेंसर है। इसके साथ ही 32 MP का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। यानी कि यह फ़ोन कैमरा प्रेमियों की पहली पसंद होने वाली है।

Vivo IQOO 15 Ultra में है ताकतवर (गेमिंग प्रोसेसर)

Vivo ने इस स्मार्टफोन को गेमर्स के हिसाब से डिज़ाइन करने की कोशिश की है, जो आप In-Built कुलिंग फैन और Shoulder ट्रिगर के डिजाइन से आप समझ सकते है। इसमें आपको Qualcomm SM8850-AC Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट देखने को मिलेगा। Octa core CPU देखने को मिलने वाला है। परफॉर्मेस के हिसाब से ही यह स्मार्टफ़ोन “गेमिंग किंग” कहलाने वाली है।

मिल रहा है दमदार बैटरी और (फास्ट चार्जिंग सपोर्ट)

Vivo ने गेमिंग के हिसाब से बनाया तो बैटरी का भी अच्छा ध्यान रखा है। आपको 7400 mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। इससे आप लंबे समय तक गेमिंग और रिकॉडिंग कर सकते है। आपको 100 W का फास्ट चार्जिंग एवं 40 W की वायरलेस चार्जिंग देखने को मिलेगा। बैटरी बैकअप के मामले में भी यह फोन दूसरे स्मार्टफोन को टक्कर देने वाली हैं।

Vivo IQOO 15 Ultra Launch Date in China

Vivo का ये तगड़ा गेमिंग स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया गया है, लॉन्चिंग की जानकारी Beebom नामक टेक X अकाउंट द्वारा साझा की गई है। (संभावित) रूप से चीन में इस फोन का सेल 10 फरवरी 2026 को स्टार्ट हो सकता है।

Vivo IQOO 15 Ultra Price

अभी इस फोन का भारत में लॉन्च होने में कुछ महीने लगने वाले है। आपको यह 256GB 16GB RAM, 512GB 16GB RAM, 1TB 16GB RAM और 1TB 24GB RAM variants में देखने को मिलेगा। Price की बात करे तो इस फोन की भारत में शुरुआती (संभावित) कीमत ₹80,000 के करीब से ₹1,00,000 तक होने वाली है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Question: 8000 रुपये से कम में कौन सा वीवो फोन है?

Answer: ₹8000 के रेंज में Vivo के फोन की बात करें तो, Vivo Y19e आता है जिसका कीमत मात्र ₹7,999 रुपये है।

निष्कर्ष (Conclusion)

अगर आपको 8K रिकॉर्डिंग चाहिए तो ये फोन आपके लिये है। In Built cooling fan गेमर्स को लुभाने वाले है। इसकी बैटरी पावर की बड़ी है, यानी आप लंबे समय तक यह स्मार्टफ़ोन बिना चार्ज किये इस्तेमाल कर सकते है।

Sanjeev Raj

संजीव राज ने पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई रामलाल आनन्द महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। अपने पढ़ाई के दौरान इन्हें समाचार डिज़ाइनिंग और संपादन का अनुभव प्राप्त हुआ। पारंपरिक पत्रकारिता से लेकर आधुनिक डिजाइनिंग कौशल का अनुभव है। वर्तमान में संजीव राज सोशल मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। लेखन के रूप में भी सक्रिय है जहां अपने प्रभावशाली संपादकीय सूझबूझ से कंटेंट तैयार कर रहे है। संजीव राज मीडिया के क्षेत्र में होने वाले सारे पहलू से भली भांति परिचित है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment