टाटा मोटर्स लेकर आ रहा है अपने शानदार इलेक्ट्रिक माइक्रो-एसयूवी Tata Punch EV Facelift को ये इलेक्ट्रिक कार, कई आधुनिक फीचर्स और डिजाइन के साथ लॉन्च होने वाला है। इस कार में नई ‘Nexon EV’ जैसी सिग्नेचर एलईडी लाइट बार, स्प्लिट हेडलैंप सेटअप के साथ अपडेटेड ग्रिल होने का संभावना है। जिसके चलते ये कार बेहद ही आक्रामक और प्रीमियम लुक देगी। बिल्ड क्वालिटी और फीचर्स के मामले में Tata का एक अलग ही पहचान है।
टाटा इस कार को और भी ज्यादा फीचर-लोडेड बनाने जा रही है। इस इलेक्ट्रिक कार में आपको बड़े साइज में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और संभावित 360-डिग्री कैमरा भी मौजूद रहने वाला है। इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। जिसके वजह से इस कार में आपको बेहतरीन क्षमता और दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिल जाएगा। Tata Motors अपने इस इलेक्ट्रिक कार को प्रीमियम फिनिश के साथ पेश करेगी। ये कार हर ग्राहकों के लिए एक बढ़िया इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) साबित होगी। आइए जानते हैं इसके अन्य फीचर्स के बारे में।

Specification and Features
Tata कि ये इलेक्ट्रिक कार 120.69bhp का पावर और 190Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगी। इसके अलावा इसमें 35 kWh का बैटरी कैपेसिटी देखने को मिल जाएगी। जो कि (10-100%) चार्ज करने में लगभग 5 घंटे तक का समय ले सकती है। इस कार में पांच सीट देखने को मिल जाएगा। कार को एक बार फुल चार्ज करने पर आप लगभग 421 km तक के सफर का आनंद ले सकते हैं। इसमें बूट स्पेस भी 366 Litres का मिल जाएगा।
अब इस कार के फीचर्स पर भी एक नजर डाल लेते हैं। इस कार में आपको पावर स्टेरिंग, Anti-lock Braking System (ABS), एयरकॉन्डिनेटर, ड्राइवर एयरबैग्स, पैसेंजर एयरबैग्स, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, Alloy Wheels, Multi-function Steering Wheel के साथ Engine Start Stop Button देखने को मिल जाएगा।
Tata Punch EV Facelift Launch Date in India
इस नए इलेक्ट्रिक कार के लॉन्चिंग डेट पर बात करें तो, Tata Motors द्वारा इस कार को 20 फरवरी 2026 को लॉन्च कर दी जाएगी। बुकिंग की जानकारी TATA.ev के ऑफिशियल X अकाउंट पर साझा कर दी गई है। टाटा के ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके आप इस कार को बुक कर सकते हैं।
Tata Punch EV Facelift (को बुक कैसे करें।)
TATA के इस नए इलेक्ट्रिक कार को बुक करने के लिए। सबसे पहले टाटा के ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। उसके बाद थोड़ा सा नीचे की ओर स्क्रॉल करने आपको एक फॉर्म दिखाई देगा। जिसमें अपना नाम, ईमेल आईडी, पिन कोड और मोबाइल नंबर डालकर Subscribe with whatsapp पर टिक करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। जिसके मदद से आपके रजिस्ट्रेशन का इंफॉर्मेशन आपके वॉट्सएप पर भी भेज दिया जाएगा।
Tata Punch EV Facelift Price in India
TATA मोटर्स के इस नए इलेक्ट्रिक कार के कीमतों के बारे में बात करें तो, संभावित ₹9.99 लाख रुपए (एक्स शोरूम) में देखने को मिल सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Question: टाटा की गाड़ी कौन सी सस्ती है?
Answer: TATA कंपनी की सबसे सस्ती गाड़ी की बात करें तो, संभावित टाटा पंच (Punch) और टाटा टियागो (Tiago) टाटा की सबसे सस्ती गाड़ी मानी जाती है।
निष्कर्ष (Conclusion)
आज के इस खबर के माध्यम से आप सभी को TATA की तरफ से लॉन्च होने वाली नई इलेक्ट्रिक कार Tata Punch EV Facelift के बारे में जानकारी बताई गई। उम्मीद है इस जानकारी को पढ़कर इस कार से जुड़े आपके सभी डाउट्स क्लियर हो गए होंगे। अगर आपको ऐसे ही कार, बाइक्स के बारे में पढ़ना पसंद है। तो हमारे साथ बने रहिए। और इस खबर को अपने और जानने वालों तक जरूर पहुंचाएं।
Disclaimer: कृपया ध्यान दें! इस खबर के माध्यम से दी गई सभी फीचर्स व जानकारियां सूचनाओं पर आधारित हैं। इस इलेक्ट्रिक EV के बारे में सही जानकारी लेने के लिए TATA के ऑफिशियल वेबसाइट को जरूर विजिट करें। या टाटा मोटर्स के ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करें।






