POCO का मिड-रेंज स्मार्टफोन बाजार में कब्जा करने के लिए। ले चुका है शानदार एंट्री जनवरी 2026 में लॉन्च हुआ POCO M8 Pro 5G यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय साबित हुआ है। जो यूजर्स कम कीमत पर फ्लैगशिप फीचर्स वाले फोन की तलाश में हैं। उनके लिए ये फोन खास होने वाला है। इस फोन में सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 100W का हाइपरचार्जिंग सपोर्ट है। जो इसे युवाओं के बीच बेहद ही लोकप्रिय बनाता है।
परफॉर्मेंस के मामले में भी ये फोन बहुत ही शानदार है। इस फोन में मौजूद Snapdragon 7s Gen 4 का ताकतवर चिपसेट इस फोन को और भी खास बनाता है। इसके अलावा कई आधुनिक फीचर्स इस फोन में दिए गए हैं। आइए जानते हैं इस फोन के खास खूबियों के बारे में।
POCO M8 Pro 5G में है शानदार (डिस्प्ले क्वालिटी)
POCO ने इस फोन में डिस्प्ले पर भी खास ध्यान दिया है। इस फोन में आपको 6.83 का बड़े साइज में Punch Hole AMOLED डिस्प्ले स्क्रीन देखने को मिल जाएगा। जिसका पिक्सल साइज 1280×2772 पिक्सल का होगा जो कि (447 PPI) स्क्रीन डेंसिटी के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें 120 Hz का रिफ्रेश रेट व 240 Hz Touch Sampling Rate भी देखने को मिल जाएगा।

कैमरा और (वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट)
POCO M8 Pro 5G के कैमरा क्वालिटी की बात करें तो, इस फोन में 50 MP + 8 MP डुअल रियर कैमरा एलईडी फ्लैश लाइट के साथ दिया गया है। साथ ही इसमें सेल्फी कैमरे के लिए 32 MP का कैमरा भी मौजूद है। इस फोन के कैमरे की मदद से आप 1080p FHD में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। जो कि बजट के हिसाब से अच्छा खासा कैमरा माना जाता है।
प्रोसेसर और (इंटरनल स्टोरेज)
इस फोन के परफॉर्मेंस को और खास बनाने के लिए POCO नें इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen4 का पावरफुल चिपसेट दिया है। जो कि 2.7 GHz, Octa Core प्रोसेसर के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में आपको 8 GB का RAM और 256 GB का Inbuilt Memory देखने को मिल जाएगा। इस फोन में आप अलग से मेमोरी कार्ड नहीं लगा पाएंगे।
फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगा दमदार बैटरी
इस फोन के बैटरी और चार्जर ने खासतौर पर युवाओं का ध्यान अपने तरफ खींचा है। इस फोन में आपको 6500 mAh के बड़े बैटरी लाइफ के साथ 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिलेगा। जो कि अपने आप में बहुत ही अमेजिंग हैं। लंबे समय तक बैटरी चलने के साथ-साथ मिनटों में चार्ज भी हो जाएगा। इसके अलावा ये फोन 22.5W का Reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
POCO M8 Pro 5G Launch Date in India
POCO कंपनी का ये फोन 9 जनवरी 2026 को कंपनी द्वारा ऑफिशियली लॉन्च कर दिया गया है। जिसकी जानकारी कंपनी ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर भी जानकारी साझा करके बताया था।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Question: कौन सी पोको सीरीज सबसे अच्छी है?
Answer: POCO के सबसे अच्छे सीरीज की बात करें तो, POCO F7, POCO X7 Pro 91Mobiles के मुताबिक सबसे अच्छी सीरीज मानी जाती है।
निष्कर्ष (Conclusion)
आज के इस खबर में आपको POCO M8 Pro 5G के बारे में जानकारी बताई गई। उम्मीद है इस जानकारी को पढ़कर इस फोन से जुड़े आपके सभी डाउट्स क्लियर हो गए होंगे। अगर आप ऐसे ही नए-नए स्मार्टफोन्स के बारे में जानना चाहते हैं। तो हमारी इस वेबसाइट पर बने रहिए। और इस खबर को अपने और जानने वालों तक पहुंचाना ना भूलें।
Disclaimer: इस खबर में बताई गई सभी जानकारियां सूचनाओं पर आधारित हैं। सही जानकारी के लिए POCO के ऑफिशियल वेबसाइट को अवश्य विजिट करें।






