NTA का बड़ा अपडेट! NEET UG Exam 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन और एग्जाम डेट आए सामने अभी देखें!

February 9, 2026 7:12 PM
NEET UG Exam 2026

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने NEET UG Exam 2026 को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जा कर आप रजिस्ट्रेशन कर सकते है। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 8 मार्च को 9 बजे तक है। यूजी नोटिफिकेशन 2026 pdf और रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in को एक्टिव कर दिया है। इस बार 3 मई को नीट परीक्षा आयोजित होने वाली है।

Neet UG exam 2026

NEET UG के लिए कब और कहां अप्लाई करे?

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर 8 फरवरी से रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in एक्टिव कर दिया है। अगर आप MBBS, BDS और अन्य प्रोग्राम में एडमिशन लेना चाहते है तो 8 मार्च के रात 9 बजे के पहले neet.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म जमा कर सकते है।

Neet UG exam 2026 परीक्षा का माध्यम

नीट यूजी की परीक्षा भारतीय भाषा में होगी। इसमें असमिया, बंगाली, तमिल, तेलुगु, उर्दू, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया और पंजाबी सहित 13 भाषाओं शामिल है।

रजिस्ट्रेशन के लिए नए नियम

नीट यूजी के रजिस्ट्रेशन के नियम में कुछ बदलाव किये गये है। इस बार आपको इन नए नियमों का ध्यान रखना चाहिए

  • लाइव फोटो:- रजिस्ट्रेशन के दौरान आपकी लव फोटो को जाएगी, इस फोटो का मिलान आपके आधार कार्ड के फोटो के साथ की जाएगी।
  • आधार ekyc:- रजिस्ट्रेशन के दौरान यह पहचान वेरीफिकेशन के लिए जरूरी है।
  • परीक्षा सेंटर का चुनाव:- परीक्षा स्थल का चुनाव आपके स्थायी और अस्थायी पते के आधार पर की जाएगी।

नीट यूजी में अंक कैसे दिए जायेंगे

इस परीक्षा में आपको हर सही जवाब पर 4 अंक दिये जायेंगे तथा हर गलत पर 1 अंक काट लिए जायेंगे। अगर आप सवाल अटेंप्ट नहीं करते तो आपको शून्य अंक दिये जायेंगे।

नीट यूजी के लिए आवेदन फीस

आवेदन फीस आपके कैटेगरी के हिसाब से लिये जायेंगे। अगर आप जनरल कैटेगरी से तो आपको ₹1700 जमा करने होंगे। अगर आप जनरल-EWS/ OBC-NCL कैटेगरी से है तो आपको ₹1600 और SC/ST/PwBD/थर्ड जेंडर के आवेदन फीस 1000 रुपये है। भारत के बाहर के सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 9500 रुपये होगी।

NEET UG Exam 2026 (जारी नोटिफिकेशन का सोर्स)

रजिस्ट्रेशन और एग्जाम डेट की जानकारी NTA के ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ NTA के ऑफिशियल X अकाउंट पर भी पोस्ट साझा करके बताया गया है।

हेल्पलाइन नम्बर

नीट यूजी 2026 के लिए आधिकारिक रूप से हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अगर आपको किसी प्रकार की समस्या है तो आप neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं, या 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Question: नीट में कितने नंबर आने पर सरकारी कॉलेज मिलता है?

Answer: NEET एग्जाम के माध्यम से सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए। सामान्य वर्ग को संभावित 600+ अंक या 620+ वहीं OBC को 580+ अंक इसके अलावा SC को 480+ अंक और ST को 450+ अंक की जरूरत पड़ सकती है।

Question: Doctor की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है?

Answer: डॉक्टर्स के एक महीने की कमाई की बात करें तो, सरकारी MBBS डॉक्टर की महीने की सैलरी लगभग ₹25,000 से लेकर ₹50,000 तक रहता है। वहीं प्राइवेट में ₹30,000 से लेकर ₹70,000 रुपये तक हो सकता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस खबर के माध्यम से आपको NEET UG Exam 2026 के ऑफिशियल नोटिफिकेशन की जानकारी बताई गई। उम्मीद है इस खबर को पढ़कर आपको NEET UG के रजिस्ट्रेशन फॉर्म और एग्जाम डेट के बारे में हर जानकारी मिल गई होगी। अगर आप ऐसे ही शिक्षा से जुड़े खबर को जानना चाहते हैं। तो हमारे साथ बने रहिए। और इस खबर को और अधिक लोगों तक जरूर पहुंचाएं। ताकि NEET UG 2026 के लिए तैयारी कर रहे हर प्रतिभागी तक ये जानकारी पहुँच पाए।

Disclaimer: इस खबर में दी गई हर एक जानकारी सूचनाओं द्वारा आधारित है। सही जानकारी के लिए। NTA के ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in को अवश्य विजिट करें।

Sanjeev Raj

संजीव राज ने पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई रामलाल आनन्द महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। अपने पढ़ाई के दौरान इन्हें समाचार डिज़ाइनिंग और संपादन का अनुभव प्राप्त हुआ। पारंपरिक पत्रकारिता से लेकर आधुनिक डिजाइनिंग कौशल का अनुभव है। वर्तमान में संजीव राज सोशल मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। लेखन के रूप में भी सक्रिय है जहां अपने प्रभावशाली संपादकीय सूझबूझ से कंटेंट तैयार कर रहे है। संजीव राज मीडिया के क्षेत्र में होने वाले सारे पहलू से भली भांति परिचित है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment