सस्ते बजट में प्रीमियम फीचर्स? Itel A100 जल्द ही भारत में लॉन्च होगा, देखें! खास खूबियां

February 9, 2026 7:33 AM
Itel A100

भारतीय बाजार में Itel की तरफ से जल्द ही पेश होने जा रहा है। Itel A100 ये फोन खासकर उन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जो कि कम कीमत में आधुनिक फीचर्स के साथ बढ़िया परफॉर्मेंस के तलाश में रहते हैं। बजट के हिसाब से ये फोन स्लीक डिजाइन और प्रीमियम फिनिश के चलते हाथ में लेते ही काफी कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश फोन का एहसास कराता है। इस फोन में दी गई डिस्प्ले ब्राइटनेस अच्छी वीडियो तस्वीरों के अनुभव के साथ-साथ अधिक धूप में भी अच्छा परफॉर्म करता है।

इस नए फोन में एक दमदार प्रोसेसर और पर्याप्त रैम मिल जाती है। जिसके मदद से आप सोशल मीडिया ब्राउजिंग, मल्टीटास्किंग और वीडियो कॉलिंग के कार्यों को बिना किसी रुकावट के कर पाएंगे। कम बजट के हिसाब से इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार बैटरी लाइफ के साथ ऑप्टिमाइज्ड ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके हेल्प से कम हार्डवेयर संसाधनों के बिना ही स्मूथ यूजर एक्सपीरियंस मिलता है। आइए जानते हैं इस फोन के खास खूबियों के बारे में।

बढ़िया डिस्प्ले स्क्रीन और ब्राइटनेस

Itel के इस नए फोन में डिस्प्ले की बात करी जाए तो, इसमें आपको 6.75 इंच का बड़े साइज में IPS LCD डिस्प्ले स्क्रीन देखने को मिल जाएगा। इसके अलावा 90Hz का रिफ्रेश रेट और 700 nits का ब्राइटनेस भी मिलने वाला है। स्क्रीन का फिक्सल साइज 720×1600 पिक्सल का (260 PPI Density) के साथ रहने वाला है। जो कि बजट के हिसाब से अच्छा खासा डिस्प्ले स्क्रीन माना जाता है।

कैमरा और (वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट)

इस बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन में कैमरे की बात करें तो, Itel A100 में 8 MP का सिंगल कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश लाइट के साथ देखने को मिल जाएगा। इसके साथ ही 8 MP का सेल्फी कैमरा भी उपलब्ध रहेगा। इस फोन के कैमरे के मदद से आप 1080p 30fps पर बड़े आराम से वीडियो रिकॉर्डिंग कर पाएंगे।

प्रोसेसर और (इंटरनल स्टोरेज)

कम बजट के अनुसार अगर प्रोसेसर की बात करें तो, इस नए फोन में आपको Unisoc T7250 (12 nm) का चिपसेट Octa-core (2×1.8 GHz Cortex-A75 & 6×1.6 GHz Cortex-A55), Mali-G57 MP1 GPU के साथ देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इस फोन में Android 15 (Go edition), itel OS 15 का OS मौजूद रहेगा। ये फोन संभावित 3 वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है। 128GB 3GB RAM, 128GB 4GB RAM, 128GB 8GB RAM इसमें आप अलग से भी MicroSDXC लगा सकते हैं।

बैटरी और (चार्जिंग सपोर्ट)

बजट के हिसाब से यूजर्स के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय इसका बैटरी लाइफ हो सकता है। इस फोन में आपको 5000 mAh के बड़े बैटरी के साथ 15W का Wired चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल जाएगा। जो कि बजट के हिसाब से अच्छा खासा साबित हो सकता है।

itel a100 Launch Date in India

इस फोन के लॉन्चिंग डेट पर बात करें तो, कंपनी द्वारा इस फोन को 9 फरवरी 2026 को लॉन्च करने का अनाउंसमेंट किया गया है। जिसकी जानकारी itel India के ऑफिशियल X अकाउंट पर पोस्ट साझा करके दिया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Question: आईटेल का सबसे अच्छा मोबाइल कौन सा है?

Answer: आईटेल के सबसे अच्छे फोन के बारे में बात किया जाए तो। संभावित आईटेल A95 आईटेल का एक बढ़िया फोन माना जाता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज की इस खबर के माध्यम से आपको itel के आने वाले नए सस्ते बजट के स्मार्टफोन की जानकारी दी गई। ये फोन खासकर उन लोगों के लिए अच्छा हो सकता जो पहली बार स्मार्टफोन पर स्विच कर रहे हैं। और उनको एक सस्ते बजट में आधुनिक फीचर्स वाले स्मार्टफोन चाहिए। अगर आप ऐसे ही नए-नए स्मार्टफोन के बारे में जानना चाहते हैं। तो हमारे साथ बने रहिए, और इस खबर को अपने और जानने वालों तक जरूर पहुँचाएँ।

Disclaimer: कृपया ध्यान दें! इस खबर के द्वारा बताई गई सभी जानकारियां सूचनाओं पर आधारित हैं। सही जानकारी के लिए itel के ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करें। या कंपनी के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करें।

Prabhakar Times

"Prabhakar Times" में आपका स्वागत है, ख़बरों की दुनिया उसे कहते हैं जो सबसे तेज़ और सटीक होता है, साथ ही साथ उसमें शुद्धता का मेल होता है। हमारा यही उद्देश्य है की आपको सबसे तेज़ एजुकेशन, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी हर एक ख़बरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाना।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment