IQOO की Z सीरीज हमेशा से ही अपने बजट के अनुसार दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम लुकिंग स्मार्टफोन के लिए जानी जाती है। एक बार फिर IQOO नें चीन में पेश कर दिया है अपने नए स्मार्टफोन IQOO Z11 Turbo को ये फोन उन लोगों के लिए बेहद खास होने वाला है जो हाई गेमिंग के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस पाना चाहते हैं। इस फोन में लगा प्रोसेसर इस फोन को अलग ही गति प्रदान करता है।
कंपनी द्वारा इस फोन के बैटरी पर भी खास ध्यान दिया गया है। Z11 Turbo में बड़ी बैटरी लाइफ के साथ (अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग) का सपोर्ट दिया गया है। बड़ी बैटरी लाइफ के साथ घंटों फोन को यूज करने के तुरंत बाद ही इस फोन को मिनटों में चार्ज कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस फोन के और भी खास खूबियों के बारे में।

IQOO Z11 Turbo में मिलेगा शानदार (डिस्प्ले स्क्रीन)
इस नए फोन के डिस्प्ले क्वालिटी की बात करें तो, IQOO के इस फोन में आपको 6.59 का बड़े साइज में( Bezel-less, Punch-Hole) AMOLED डिस्प्ले स्क्रीन देखने को मिल जाएगा। इस फोन में स्क्रीन का पिक्सल साइज 1260×2750 पिक्सल का होगा। इसके अलावा 144 Hz का रिफ्रेश रेट भी देखने को मिल जाएगा। बजट के हिसाब से कंपनी ने डिस्प्ले पर अच्छा खासा काम किया है।
कैमरा और (वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट)
IQOO के इस नए फोन में कैमरा क्वालिटी भी काफी अच्छा खासा दिया गया है। इस फोन में आपको 200 MP के वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा सेटअप के साथ 40x का डिजिटल जूमिंग सपोर्ट देखने को मिलेगा। इसके अलावा 8 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर भी मिल जाएगा। इस फोन में एलईडी फ्लैशलाइट भी उपलब्ध है। इस फोन के कैमरे का उपयोग करके आप लगभग 3840×2160 fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। सेल्फी कैमरे की बात करें तो, इस फोन में 32 MP का वाइड एंगल सेन्सर, स्क्रीन फ्लैश के साथ मिल जाएगा।
IQOO Z11 Turbo में मिल रहा है (दमदार प्रोसेसर)
IQOO के इस नए फोन में मिल रहे प्रोसेसर पर भी एक नजर डाल लेते हैं। इस फोन में आपको Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 का चिपसेट और Octa core (3.8 GHz, Dual Core + 3.32 GHz, Hexa Core) का पावरफुल प्रोसेसर देखने को मिल जाएगा। इसके अलावा इस फोन में 12 GB का RAM व 256 का GB इनबिल्ट मेमोरी कार्ड मिल जाएगा। इस फोन में आप अलग से मेमोरी कार्ड नहीं लगा पाएंगे। इस पावरफुल चिपसेट और प्रोसेसर की मदद से आप बड़े आराम से गेमिंग का लुफ्त उठा सकते हैं।
सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ (दमदार बैटरी लाइफ)
IQOO के इस नए फोन में आपको बड़ी बैटरी के साथ सुपर फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिल रही है। इस फोन में 7600 mAh की बड़ी बैटरी मौजूद है। साथ ही 100W का USB Type-C पोर्ट के साथ सुपर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है। जिसके मदद से आप इस फोन को काफी कम समय में फुल चार्ज कर पाएंगे।
IQOO Z11 Turbo Launch Date in India
फिलहाल ये स्मार्टफोन 15 जनवरी 2026 को चीनी मार्केट में लॉन्च हुआ है। हालांकि इसी साल ये फोन भारत में भी देखने को मिल सकता है। भारतीय टेक यूट्यूबर Abhishek Yadav नें अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर फोन के फर्स्ट लुक और कुछ फीचर्स को साझा किया है।
IQOO Z11 Turbo Price in India
भारत में इस फोन के कीमत की बात करें तो, चीन में इस फोन का संभावित स्टार्टिंग कीमत CNY 2,699 और टॉप वेरिएंट का कीमत CNY 3,999 रखा गया है। इसके हिसाब से भारत में इस फोन का कीमत ₹35,999 से लेकर ₹52,000 रुपये तक हो सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Question: क्या IQOO विवो का है?
Answer: जी हां IQOO वीवो का ही एक उप-ब्रांड माना जाता है। इसके अलावा Oppo, Realme और OnePlus भी इसमें शामिल हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
आज के इस खबर में आपको IQOO Z11 Turbo के बारे में जानकारी बताई गई। उम्मीद है इस जानकारी को पढ़कर इस फोन से जुड़े आपके सभी डाउट्स क्लियर हो गए होंगे। अगर आपको ऐसे ही नए-नए स्मार्टफोन्स के बारे में जानना पसंद है। तो हमारी इस वेबसाइट पर बने रहिए, और इस खबर को और लोगों तक जरूर पहुंचाएं।
Disclaimer: कृपया ध्यान दें! इस खबर में बताई गई सभी जानकारियां और फीचर्स चीन में लॉन्च हुए फोन पर आधारित है। भारत में लॉन्च होने बदलाव नजर आ सकते हैं। कृपया जांच अवश्य कर लें।






