CUET UG 2026: बड़ी खुशखबरी! NTA ने की बड़ी बदलाव रजिस्ट्रेशन की आखिरी डेट जानें कब है।

January 31, 2026 10:08 PM

NTA द्वारा जारी किया गया (CUET UG) 2026 के लिए नया रजिस्ट्रेशन डेट अगर आप भी (CUET UG) 2026 के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो इस पोस्ट पर बने रहें। और जाने आवेदन की पूरी प्रक्रिया आपको बता दें, ये नई रजिस्ट्रेशन डेट cuet.nta.nic.in यानी गवर्नमेंट के ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की गई है।

NTA के इस फैसले का मुख्य कारण ये है, की कई ऐसे छात्र-छात्राओं की रजिस्ट्रेशन फॉर्म छूट गई थी जो समय पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म नहीं भर पाए थे। उन्हीं छात्र-छात्राओं द्वारा भारी मांग को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।

कार्यक्रम रजिस्ट्रेशन की पुरानी डेट रजिस्ट्रेशन की नई डेट
ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम समय30 जनवरी 20264 फरवरी 2026
फीस पेमेंट करने की अंतिम समय31 जनवरी 20267 फरवरी 2026
रजिस्ट्रेशन फॉर्म में बदलाव की अवधि2 से 4 फरवरी 20269 से 11 फरवरी 2026
परीक्षा का समय (अनुमानित)11 से 31 मई 2026 (अनुमानित )परीक्षा में कोई बदलाव होता नहीं दिखा।

cuet.nta.nic.in के अनुसार इस बदलाव के पीछे की कहानी ये निकल कर आ रही है, की बहुत अनुरोधों के बाद (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट के द्वारा Cuet ug 2026 Registration Last Date में बदलाव की गई। ताकि पीछे छूटे छात्र-छात्राओं को भी आवेदन करने का मौका मिले।

तीन दिन तक के अंतराल में आपको फॉर्म में बदलाव करने का समय मिलेगा। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार 9 फरवरी 2026 से लेकर 11 फरवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म में बदलाव करा पाएंगे।

12वीं कक्षा में पास हुए छात्र-छात्राओं के लिए भी उपलब्ध है, CUET UG 2026 में अगर आपको भाग लेना है। तो आपको 12वीं कक्षा में पास होना बहुत जरूरी है, साथ ही यूनिवर्सिटी एवं बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त व इंटरमीडिएट, 2 वर्ष प्री-यूनिवर्सिटी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए भी बढ़िया मौका है। इसके अलावा हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (वोकेलेशन) परीक्षा में उत्तीर्ण स्टूडेंट्स भी CUET UG 2026 के लिए मान्य हैं।

NTA द्वारा जारी की गई ऑफिशियल नोटिफिकेशन को देखें।

आवेदन कैसे करें?

  • NTA के ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएँ।
  • वेबसाइट पर दिख रहे होमपेज में (CUET UG) 2026 पर क्लिक करें।
  • नए पेज में लैंड करने के बाद, लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • अब अपना आवेदन पत्र भरें व फीस भुगतान करें।
  • इसके बाद अपना फॉर्म सबमिट कर दें।

(CUET UG) 2026 की ये परीक्षा CBT मोड पर कराई जाएगी, 11 व 31 मई के आसपास परीक्षा होने की संभावना है। NTA के ऑफिशियल अनाउंसमेंट के अनुसार ये परीक्षा कुल 13 भाषाओं में उपलब्ध रहेगी।

परीक्षा के बारे में यदि किसी भी छात्र-छात्राओं को कोई भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, आवेदन सबमिट करने या कोई प्रोसेस समझने में कठिनाई आ रही है। तो वे 011-40759000 हेल्पलाइन नंबर, साथ ही cuet-ug@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर प्रोसेस समझ सकते हैं, वेबसाइट पर सारी चीजें बताई गई हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Question: CUET UG Ka Exam Kab Hoga 2026

Answer: CUET UG का परीक्षा NTA के ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, 11 से 31 मई के बीच में होनी है।

Question: क्या क्यूएट में 700 मिलना मुश्किल है?

Answer: CUET अंडर ग्रेजुएट एग्जाम में 700 अंक या इससे अधिक अंक प्राप्त करना कठिन जरूर हो सकता है। लेकिन असंभव नहीं, अगर आप अच्छे से तैयारी करते हैं। सही लगन से मेहनत करते हैं, तो आप जरूर सफल हो सकते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

इस ख़बर के माध्यम से आज आपको (CUET UG 2026) के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में बदलाव की जानकारी दी गई, उम्मीद है ये जानकारी आपको (CUET UG 2026) के लिए आवेदन पत्र को सबमिट करने में सहायक रही होगी। अगर आप ऐसे ही Education से जुड़ी हर एक अपडेट सबसे पहले प्राप्त करना चाहते हैं। तो हमारे साथ जुड़े रहें, और इस पोस्ट को अपने फैमिली व दोस्तों को साझा करें।

Prabhakar Times

"Prabhakar Times" में आपका स्वागत है, ख़बरों की दुनिया उसे कहते हैं जो सबसे तेज़ और सटीक होता है, साथ ही साथ उसमें शुद्धता का मेल होता है। हमारा यही उद्देश्य है की आपको सबसे तेज़ एजुकेशन, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी हर एक ख़बरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाना।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment