इस साल की शुरुआत मिडिल साइज SUV सेगमेंट के लिए शानदार रही। Hyundai Creta ने इस सेगमेंट में सभी गाड़ियों को पछाड़ते हुए बादशाहत कायम रखी है। Kia Seltos और Toyota Hyryder की सेल में रिकॉर्ड उछाल भी देखा गया। वहीं कुछ गाड़ियों के सेल में गिरावट भी देखने को मिला। आइए देखते है पूरी रिपोर्ट
बात करे भारत की, तो भारत में मिडिल साइज SUV की अच्छी बिक्री होती है। इसी कारण भारत में इस सेगमेंट की गाड़ियों पर कंपनियां ज्यादा ध्यान देती है। जो गाड़ियां पहले से मार्केट में उपलब्ध है, उनमें भी अपडेट करती रहती है। सेल्स के हिसाब से 2026 साल की शुरुआत इस सेगमेंट के लिए शानदार शुरुआत मानी जा रही है। आईए देखते है किस मॉडल ने बाजार में सबका दिल जीत लिया है।
Hyundai Creta

सेल्स के मामले में, Hyundai Creta पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकी। पिछले महीने Hyundai Creta की 17,921 नए खरीददार मिले, पिछले साल जनवरी 2025 में क्रेटा की 18,552 यूनिट बिकी थी, हालांकि पिछले साल के शुरुआत के मुकाबले इस साल शुरुआत धीमी हुई लेकिन इस सेगमेंट में नंबर 1 के पोजिशन के लिए काफी थी।
Maruti Victoris

सेल्स के हिसाब से Maruti Victoris ने भी अच्छा कारोबार किया है। पिछले महीने 15,240 यूनिट सेल्स के साथ दूसरे नंबर पर रही। दिसंबर 2025 में इस गाड़ी के कुल 6215 यूनिट बिकी थी, इस हिसाब से 2026 की शुरुआत इस मॉडल के लिए बेहतरीन हुई है।
Kia Seltos

सेल्टोस बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर रही। जनवरी 2026 में इस मॉडल के कुल 10,639 यूनिट की बिक्री हुई। पिछले साल दिसम्बर 2025 में इस मॉडल की 6470 यूनिट की बिक्री हुई थी, इस हिसाब से इस मॉडल के बिक्री में 64 परसेंट का इजाफा देखने को मिला। Kia Seltos भारत के ऑटो बाजार में बहुत पसंद की जा रही है।
Toyota Hyryder

Toyota भारत में सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनियों में से एक है। इसका असर Toyota Hyryder के बिक्री पर भी देखा जा रहा है। पिछले महीने इस मॉडल को 9156 नए ग्राहक मिले। ये आंकड़ा इसके पिछले साल जनवरी 2025 में बेचे गए कुल 4941 यूनिट के मुकाबले 85 प्रतिशत की शानदार बढ़त है।
Maruti Grand Vitara

नये मॉडल आने के कारण मारुति ग्रैंड विटारा के सेल्स में गिरावट देखने को मिल रही है। बिक्री कम होने के बावजूद ग्रैंड विटारा कुल बिक्री के मामले में टॉप 5 में है। जनवरी 2026 में इसके कुल 7030 यूनिट की बिक्री हुई जो पिछले साल जनवरी 2025 में 15,784 यूनिट के मुकाबले काफी कम है।
इन टॉप 5 कारों के अलावा कुछ और भी कारों ने अच्छी बिक्री की है।कुछ दिनों पहले Tata Seirra सबसे ज्यादा हाइप वाली कार थी। Tata Seirra के कुल 7003 यूनिट की बिक्री हुई। Honda Elevate की कुल 2243 यूनिट, टाटा Curvv की कुल बिक्री 1666 यूनिट की हुई। इस साल के शुरुआत में कुल 70,898 यूनिट की बिक्री हुई जो पिछले साल जनवरी 2025 में 50,577 यूनिट की बिक्री के मुकाबले 40 प्रतिशत ज्यादा है। इस साल की शुरुआत को आप ऑटो सेक्टर के लिए बेहतर मान सकते है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल(FAQs)
Question: हीरो की सबसे सस्ती गाड़ी कौन सी है?
Answer: Hero Motors की सबसे सस्ती और सबसे लोकप्रिय बाइक Hero HF 100 है, ये बाइक पूरे भारत में आम लोगों के साथ-साथ मिडिल क्लास फैमिली का लोकप्रिय बाइक माना जाता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
आप कौनसा कार खरीदने की सोच रहे है, आपके बजट के अनुसार कौनसी कार बेहतर होगी। सभी सवालों के जवाब के लिए इस वेबसाइट पर नज़र बनाए रखे। किसी प्रकार के समस्या के लिए आप हमारे सोशल मीडिया अकाउंट पर मैसेज कर सकते है।
Disclaimer: कृपया ध्यान दें! इस खबर में बताई गई सभी जानकारियाँ सूचनाओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों का पुष्टि हमारी वेबसाइट नहीं करती है। कृपया जानकारियों का एक बार जांच अवश्य कर लें।






