CUET PG 2026 Exam Date: परीक्षा डेट की उल्टी गिनती शुरू, कम समय में कैसे करें तैयारी

February 14, 2026 10:11 AM
cuet pg 2026 exam date

CUET PG 2026 के करेक्शन विंडो बंद होने के बाद सभी उम्मीदवारों को एग्जाम डेट को लेकर संशय हो रही है। लेकिन खबरों की मानो तो CUET पीजी के परीक्षा तारीख की आधिकारिक घोषणा जल्दी हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक 11 मार्च से लेकर 31 मार्च तक एग्जाम होने की संभावना है। PG की परीक्षा मार्च ने खत्म हो जाएगी क्योंकि यूजी का एग्जाम डेट अप्रैल में हो सकती है।

CUET PG 2026 Exam

जिन्होंने CUET पीजी का फॉर्म भर दिया है उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा।

  • एग्जाम डेट आने के एक सप्ताह पहले तक आपका एडमिट कार्ड मिल जायेगा तो NTA के ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करते रहे।
  • ये कंप्यूटर आधारित परीक्षा होने वाली है।
  • परीक्षा में आपको 75 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछेंगे जायेंगे, हर सही उत्तर पर आपको 4 अंक दिये जायेंगे और गलत उत्तर पर 1 अंक काट लिए जायेंगे।
  • परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी।
  • यह परीक्षा द्विभाषी होगा। प्रश्न हिंदी और इंग्लिश में होंगे, अपने सुविधानुसार भाषा का चयन कर सकते है।
  • प्रश्नों का उत्तर देने के लिए आपको 90 मिनट का समय मिलेगा, आगे आप दिव्यांग है तो कुछ अतिरिक्त समय आपको दिया जाएगा।
  • आपने जो डोमेन चुना है उसी के सिलेबस के अनुसार प्रश्न पूछे जायेंगे।

एग्जाम की तैयारी कैसे करें?

परीक्षा शुरू होने में अब 1 महीने से कम का समय रह गया है, इसलिए आपको कुछ तरीके अपनाने होंगे।

  • आपने जो विषय चुना है उसी के सिलेबस के अनुसार ज्यादा जरूरी टॉपिक को प्राथमिकता दे।
  • अब आप एक टाइम टेबल से सभी विषय को समय दे।
  • अगर आप रटने पर विश्वास रखते है तो कही न कही आपको हानि हो सकती है, रटने के बजाया चीज़ों को अच्छे से समझने की कोशिश करे।
  • समय कम है तो प्रमुख घटनाओं का एक संक्षिप्त नोट्स तैयार करले।
  • इंटरनेट पर उपलब्ध पिछले साल के प्रश्नों का हल करें।

क्या लेकर जाना है?

एग्जाम सेंटर पर जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें

  • एडमिट कार्ड प्रिंट आउट निकाल कर जाये, एग्जाम सेंटर पर निकालने की भुल ना करे।
  • आपने जो फोटो फॉर्म जमा करते समय इस्तेमाल किया है, वो फोटो पासपोर्ट साइज में 2 लेकर जाये।
  • अलग अलग विषय के लिए आपको अलग अलग एडमिट कार्ड निकाल कर लेना जाना है।
  • स्मार्टवाच या कोई तकनीकी उपकरण लेकर ना जाये।
  • तय समय से 30 मिनिट पहले सेंटर पर पहुंचने की कोशिश करे।
  • एग्जाम से पहले आप खुद को शांत रखे और खुद पर विश्वास रखे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Question: 2026 में CUET परीक्षा की तारीख क्या है?

Answer: सूचनाओं के आधार पर 2026 में CUET परीक्षा की संभावित तारीख 11 मार्च से लेकर 31 मार्च तक बताई जा रही है।

Question: क्यूएट 2026 कठिन होगा?

Answer: CUET परीक्षा 2026 में कठिनाई का स्तर (संभावित) मध्यम से उच्च होने की संभावना प्रतीत होती है।

Question: नीट पीजी में 400 एक अच्छा स्कोर है?

Answer: NEET PG में उच्च स्कोर की बात करें तो, (संभावित) इसमें 600 अंक या फिर इससे अधिक अंक उच्च माना जाता है।

Question: CUET 2026 के लिए कितने छात्र उपस्थित होंगे?

Answer: CUET 2026 में छात्रों की उपस्थिति की बात करें तो, (संभावित) इस साल 13.5 लाख से ज्यादा छात्रों की उपस्थिति हो सकती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आपके पास समय कम है, NTA के खबरों के अनुसार 11 मार्च से 30 मार्च के बीच परीक्षा हो जाएगी इसलिए तैयारी में ज्यादा समय दे। आधिकारिक सूचना के लिए ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर हमेशा चेक करते रहे। साथ ही अगर आपको ऐसे ही शिक्षा से जुड़ी सूचनाओं के बारे में पढ़ना पसंद है तो हमारे इस वेबसाइट पर बने रहिए, और इस खबर को प्रतिभागियों तक जरूर पहुंचाएं, ताकि वे भी टाइम से तैयारी कर पायें।

Disclaimer: कृपया ध्यान दें! इस खबर में दी गई सभी जानकारियां सूचनाओं पर आधारित है। इस जानकारी की पुष्टि हमारी वेबसाइट नहीं करती है। सही जानकारी के लिए NTA के ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in को अवश्य विजिट करें।

Sanjeev Raj

संजीव राज ने पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई रामलाल आनन्द महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। अपने पढ़ाई के दौरान इन्हें समाचार डिज़ाइनिंग और संपादन का अनुभव प्राप्त हुआ। पारंपरिक पत्रकारिता से लेकर आधुनिक डिजाइनिंग कौशल का अनुभव है। वर्तमान में संजीव राज सोशल मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। लेखन के रूप में भी सक्रिय है जहां अपने प्रभावशाली संपादकीय सूझबूझ से कंटेंट तैयार कर रहे है। संजीव राज मीडिया के क्षेत्र में होने वाले सारे पहलू से भली भांति परिचित है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment