Apple M5 Macbook Pro Leaks: जल्द आ सकता है? Apple का नया अपग्रेडेड Macbook जानिए क्या हैं खास फीचर्स

February 12, 2026 7:18 PM
apple macbook pro

अगर आप मैकबुक लेने के लिए सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए है। खबरों की मानो तो Apple कुछ महीनों में एक कम बजट वाला मैकबुक मॉडल लॉन्च कर सकता है। काफी समय से एप्पल M5 Pro और M5 MAX चिप्स को लेकर नए मैकबुक प्रो पर काम कर रहा है। काफी समय से इन मॉडल को फरवरी में लॉन्च होने की अटकलें लगाई जा रही थी, पर अब खबर आ रही है कि नए मैकबुक प्रो मॉडल macOS 26.3 के साथ ही आने वाला है। इसके साथ ही एप्पल M5 Pro और M5 MAX चिप्स प्रोसेसर वाले मैकबुक एयर भी लॉन्च कर सकता है।

पावर ऑन न्यूज़लेटर के मुताबिक, मार्क गुरमन के अनुसार M5 Pro और M5 Max चिपसेट वाले मैकबुक प्रो मार्च के पहले सप्ताह में आपको देखने को मिल सकते है। गुरमन के अनुसार अमेरिका में लोगों के पास M4 प्रो और M4 मैक्स चिपसेट वाले मैकबुक कम मात्रा में उपल्बध है इसलिए कयास लगाये जा रहे है जल्दी ही नए मैकबुक प्रो मॉडल की घोषणा हो जाए।

apple macbook pro

कम कीमत के मैकबुक प्रो मॉडल

खबरों की माने तो एप्पल जून से पहले ही अपने कम कीमत वाले मैकबुक प्रो मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर चुका है। अगर इस मॉडल के डिसप्ले की बात करे तो, इसका डिसप्ले 13 इंच तक के होने की संभावना है। इसमें आईफोन के लेवल को चिप होने की संभावना है। इस मैकबुक प्रो मॉडल को लॉन्च करने के पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि इसे विंडो लैपटॉप और क्रोमबुक के कंपटीटर के रूप में लाया जा रहा है।

नए मैकबुक प्रो का डिजाइन कैसा होगा

अगर आप यह सोच रहे हैं कि इस बार मैकबुक प्रो में डिजाइन चेंज हो जाएगा तो गलत सोच रहे हैं, इस मैकबुक प्रो में भी आपको एप्पल का पुराना डिजाइन देखने को मिलने वाला है। एप्पल अभी डिजाइन चेंज करने के पक्ष में नहीं है वह पुराने डिजाइन को ही अच्छे तरह से प्रदर्शित करने के लिए योजना बना रहा है। तो यह तो साफ है कि मैकबुक प्रो मॉडल पिछले एप्पल के फ्लैट डिजाइन के साथ ही आने वाला है।

M5 चिप्स में क्या होंगे बदलाव

हालांकि चिप्स के अपग्रेड के बारे में ऐपल ने अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है, लेकिन अगर M5 चिप्स को M5 प्रो और M5 मैक्स की तुलना करें तो यकीनन M5 चिप्स अपग्रेडेड वर्जन में आने वाला है। यह तो स्पष्ट है कि नए चिप्स M5 प्रति तुलना में ज्यादा एफिशिएंसी और स्पीड प्रदान करेंगे। अगर आप एक ग्राफिक्स डिजाइनर हैं, वीडियो एडिटर हैं, या फिर कोई बड़ा ऐप इस्तेमाल करते हैं तो यह मॉडल आपके लिए बेहतर होगा क्योंकि इसमें आपको स्पीड और एफिशिएंसी दोनों देखने को मिलने वाली है। एप्पल अपने बैटरी एफिशिएंसी को लेकर भी काम कर रहा है यानी कि इस मॉडल में आपको बैटरी में भी सुधार देखने को मिलने वाला है। हो सकता है कि इस मॉडल में आपका AI से संबंधित कुछ अपग्रेडेशन देखने को मिल जाए।

अन्य उपकरण में भी M 5 चिपएप्पल अभी तक सिर्फ मैकबुक में ही M5 चिप का इस्तेमाल करता आ रहा है, लेकिन गुरमन के खबरों के अनुसार एप्पल अब अपने हर मैक कंप्यूटरों में भी M5 चिप इस्तेमाल कर सकता है। सिर्फ मैक कंप्यूटर में ही नहीं बल्कि की मैक मिनी कंप्यूटर, आईपेड में भी M5 चिप को इस तरह से इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है जिस तरह से मैकबुक प्रो मॉडल में हो रहा है।

क्या मैकबुक प्रो मॉडल बेहतर

अगर आपके पास पहले से एप्पल सिलिकॉन का मैक है और आप इसे अपग्रेड करना चाह रहे हैं तो मैकबुक प्रो मॉडल एक बेहतर विकल्प है। इससे आपको स्पीड और बैटरी दोनों में सुधार देखने को मिलेगा। अगर आपके पास पहले से M2 प्रो और M3 प्रो लैपटॉप है तो आप इसे इग्नोर कर सकते हैं क्योंकि अभी कुछ सालों तक यह लैपटॉप अच्छा काम करेंगे।

हालांकि अभी तक एप्पल ने अपने तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं की है लेकिन मार्क गुरमन के रिपोर्ट की विश्वसनीयता को देखते हुए आप कह सकते हैं की एप्पल जल्द ही M5 प्रो और M5 मैक्स चिपसेट इस्तेमाल की हुई मैकबुक लॉन्च कर सकता है। अगर आप अभी मैकबुक लेने की सोच रहे हैं तो कुछ समय इंतजार कर सकते हैं क्योंकि यह मॉडल आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Question: एप्पल का सबसे महंगा मैकबुक कौन सा है?

Answer: Apple के सबसे महंगे मैकबुक की बात करें तो, Apple Macbook Pro M4 सबसे महंगा माना जाता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस खबर में आपको Apple M5 Macbook Pro Leaks के बारे में जानकारी दी गई। उम्मीद है इस खबर को पढ़कर आपको इसके बारे में हर जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको ऐसे नए गैजेट्स, लैपटॉप और स्मार्टफोन के बारे में जानना पसंद है। तो हमारे साथ बने रहिए, और इस खबर को अपने और जानने वालों तक जरूर पहुंचाएं।

Disclaimer: इस खबर में बताई गई सभी जानकारियाँ एवं फीचर्स सूचनाओं पर आधारित हैं। कृपया इसके बारे में एक बार जांच अवश्य कर लें।

Sanjeev Raj

संजीव राज ने पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई रामलाल आनन्द महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। अपने पढ़ाई के दौरान इन्हें समाचार डिज़ाइनिंग और संपादन का अनुभव प्राप्त हुआ। पारंपरिक पत्रकारिता से लेकर आधुनिक डिजाइनिंग कौशल का अनुभव है। वर्तमान में संजीव राज सोशल मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। लेखन के रूप में भी सक्रिय है जहां अपने प्रभावशाली संपादकीय सूझबूझ से कंटेंट तैयार कर रहे है। संजीव राज मीडिया के क्षेत्र में होने वाले सारे पहलू से भली भांति परिचित है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment