Tata Curvv EV Discounts: Tata के इन गाड़ियों पर भारी छूट! जाने क्या हैं खास ऑफर्स।

February 10, 2026 7:14 PM
tata curvv ev discounts

आप अगर इस साल गाड़ी खरीदने का विचार कर रहे है तो आपके लिये यह महीना खुशखबरी लेकर आया है। टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक व्हीकल पर इस महीने भारी छूट दे रही है जिससे आपको लाखों रुपये की बचत हो सकती है। यह ऑफर टाटा मोटर्स के मॉडल ईयर 2025 और मॉडल ईयर 2026 दोनों के लिए है। मॉडल ईयर 2025 पर मॉडल ईयर 2026 के मुकाबले ज्यादा लाभ मिल रहा है हालांकि Tigor ईवी मॉडल पर इस ऑफर का लाभ नहीं मिल पायेगा।

किस मॉडल पर ज्यादा लाभ

Tata Curvv EV पर आपको सबसे ज्यादा लाभ देखने को मिलने वाला है। इस मॉडल पर आपको लगभग 3 लाख 80 हज़ार रुपये की भारी बचत होने वाली है। हालांकि 3 लाख 80 हज़ार रुपये की छूट मॉडल ईयर 2025 पर मिलेगा, मॉडल ईयर 2026 पर आपको 3 लाख 30 हज़ार रुपये की छूट मिलेगी।

Tata Punch EV

Tata Curvv EV Discounts

पंच इलैक्ट्रिक व्हीकल टाटा मोटर्स की सबसे किफ़ायती और छोटी XUV है। इस गाड़ी की कीमत लगभग 10 लाख रुपये से 14.50 लाख रुपये है। टाटा पंच ईवी के मॉडल ईयर 2025 पर आपको 1 लाख 60 रुपये की छूट मिल रही है, वहीं मॉडल ईयर 2026 पर आपको 90 हज़ार की बचत होगी। अगर आप टाटा पंच लेने की सोच रहे है तो ये सही समय है जब आप भारी बचत के साथ यह गाड़ी खरीद सकते है।

Tata Harrier EV

टाटा हैरियर ईवी टाटा के प्रमुख XUV में से एक है। इस गाड़ी पर आपको फरवरी में 1 लाख 50 हज़ार की छूट मिलने वाली है। टाटा मोटर्स ने इस महीने दूसरे गाड़ियों पर अलग अलग मॉडल ईयर पर अलग अलग ऑफर्स दे रही है। लेकिन इसके विपरीत टाटा हैरियर ईवी पर मॉडल ईयर 2025 और मॉडल ईयर 2026 पर समान ऑफ़र देखने को मिल रहा है। अगर आपके पास पहले से कोई टाटा इलेक्ट्रिक व्हीकल है तो आपको 1 लाख रुपये का लॉयल्टी बोनस और 50 हज़ार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस का लाभ उठा सकते है। टाटा हैरियर ईवी वेरियंट की कीमत 21.50 लाख रुपये से लेकर 30.23 लाख रुपये तक है। अगर आपको यह गाड़ी पसंद है तो यक़ीनन इस गाड़ी को आप बचत के साथ अपना बना सकते है।

Tata Tiago EV

tata curvv ev discounts

टियागो ईवी टाटा मोटर्स की सबसे किफ़ायती गाड़ियों में से एक है। इस गाड़ी पर आपको इस महीने 1.50 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी। हालांकि यह ऑफर्स सिर्फ मॉडल ईयर 2025 के लिए ही है, मॉडल 2026 में आपको बहुत कम 60 हज़ार रुपये का लाभ देखने को मिलेगा। अगर बात करे टाटा टियागो के कीमत को तो, ये गाड़ी आपको 8 लाख रुपये से लेकर 11.14 लाख रुपये तक है। अगर आपका बजट अभी कम है तो आप ये गाड़ी खरीदने के तरफ जा सकते है।

Tata Nexon EV

टाटा नेक्सन ईवी टाटा की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट XUV है, और आपको इस गाड़ी पर काफी आकर्षक इनाम देखने को मिलने वाला है। मॉडल ईयर 2025 के नेक्सन ईवी खरीदने पर आपको 1 लाख 20 हज़ार रुपये की भारी छूट देखने को मिलेगी। मॉडल ईयर 2026 के शोरूम कीमत में आपको 30 हज़ार रुपये की छूट मिलेगी। टाटा नेक्सन ईवी 12.50 लाख रुपये से 17.50 लाख रुपये तक देखने को मिलेगी। आपके पसंदीदा वेरियंट के हिसाब से यह दाम आपको देखने को मिलेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Question: टाटा की 7 सीटर कार की कीमत क्या है?

Answer: टाटा मोटर्स के 7 सीटर वाली कार के कीमत की बात करें तो, (Tata Safari) ₹13.29 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट की कीमत ₹25.96 लाख (एक्स-शोरूम) देखने को मिल सकती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस खबर के माध्यम से आपको Tata Curvv EV Discounts के बारे में जानकारी बताई गई। उम्मीद है इस खबर को पढ़कर, चल रहे इस ऑफर के बारे में आपको सारी जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको ऐसे ही कार, बाइक, स्कूटर एवं अन्य ऑटोमोबाइल से जुड़े अपडेट्स को पाना चाहते हैं। तो हमारे साथ बने रहिए और इस खबर को और अधिक लोगों तक जरूर पहुंचाएं।

Disclaimer: इस खबर के माध्यम से दी गई सभी जानकारियां एवं ऑफर्स सूचनाओं पर आधारित हैं। सही जानकारी के लिए अपने नजदीकी टाटा मोटर्स डीलरशिप से संपर्क अवश्य करें।

Sanjeev Raj

संजीव राज ने पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई रामलाल आनन्द महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। अपने पढ़ाई के दौरान इन्हें समाचार डिज़ाइनिंग और संपादन का अनुभव प्राप्त हुआ। पारंपरिक पत्रकारिता से लेकर आधुनिक डिजाइनिंग कौशल का अनुभव है। वर्तमान में संजीव राज सोशल मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। लेखन के रूप में भी सक्रिय है जहां अपने प्रभावशाली संपादकीय सूझबूझ से कंटेंट तैयार कर रहे है। संजीव राज मीडिया के क्षेत्र में होने वाले सारे पहलू से भली भांति परिचित है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment