स्मार्टफोन जगत में अपना अलग पहचान बनाने के लिए Tecno लेकर आ रहा है। अपने नए स्मार्टफोन Pova Curve 2 5G को जो कि शक्तिशाली परफॉर्मेंस के साथ-साथ प्रीमियम लुकिंग भी है। ये फोन आपके हाथ में आते ही आपको लग्जरी फोन का एहसास होगा। इस फोन के ताकतवर प्रोसेसर के मदद से आप इसमें मल्टीटास्किंग और गेमिंग बड़े आराम से कर पाएंगे। इसके अलावा 8000 mAh का बड़ा बैटरी भी इस फोन में मौजूद है। जो कि इस फोन को और खास बनाता है। आइए जानते हैं इस फोन के अन्य खूबियों के बारे में।
मिल रहा है बड़े साइज में बढ़िया (डिस्प्ले स्क्रीन)
Tecno के इस फोन में डिस्प्ले की बात करी जाए तो, इसमें आपको 6.78 इंच का बड़े साइज में AMOLED डिस्प्ले स्क्रीन देखने को मिल जाएगा। जिसमें की 144Hz, 2304Hz PWM का रिफ्रेश रेट और 1300 nits कक (Peak) ब्राइटनेस रहने वाला है। इसके अलावा इस फोन में 1224×2720 पिक्सल का स्क्रीन साइज, (440 PPI) का स्क्रीन डेंसिटी और स्क्रीन के सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass का प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

कैमरा और (वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट)
इस आने वाले नए फोन में कैमरे पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। Pova Curve 2 5G में आपको 50 MP f/1.8, (wide), PDAFAuxiliary lens का डुअल कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश लाइट के साथ देखने को मिल जाएगा। सेल्फी कैमरे में 13 MP का कैमरा मौजूद है। इस फोन में वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें तो, आप इसमें 4K 30fps, 1080p 30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
Pova Curve 2 5G (का प्रोसेसर और स्टोरेज)
इस फोन में कंपनी द्वारा Mediatek Dimensity 7100 (6 nm) चिपसेट के साथ Octa-core (4×2.4 GHz Cortex-A78 & 4×2.0 GHz Cortex-A55), Mali-G610 MC2 का GPU दिया जा रहा है। OS की बात करें तो इसमें Android 16, HIOS 16 का OS देखने को मिल जाएगा। इसके अलावा इसमें 128GB 8GB RAM, 256GB 8GB RAM, 256GB 12GB RAM का तीन वेरिएंट देखने को मिलेगा। इसमें आप अलग से मेमोरी कार्ड नहीं लगा पाएंगे।
दमदार बैटरी के साथ (फास्ट चार्जिंग सपोर्ट)
Tecno के इस नए स्मार्टफोन में आपको 8000 mAh का बहुत ही बड़ा बैटरी देखने को मिल जाएगा। साथ ही 45W का Wired चार्जिंग सपोर्ट USB Type-C केबल के साथ मिलेगा। बड़ा बैटरी होने के चलते इस फोन को आप एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक के लिए यूज कर सकते हैं। जो कि इस फोन का एक बढ़िया फीचर है।
Pova Curve 2 5G Launch Date in India
इस आने वाले फोन के लॉन्चिंग डेट पर बात करें तो, कंपनी द्वारा इस फोन को 13 फरवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च कर दिया जाएगा। जिसकी जानकारी Pova Mobile India के ऑफिशियल X अकाउंट पर शेयर करके बताया गया।
Pova Curve 2 5G Price in India
इस फोन के कीमतों की बात करें तो, कंपनी ने अभी तक इसका कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन संभावित रूप से Cashify के मुताबिक भारत में इसका कीमत ₹16,999 रुपये तक हो सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Question: क्या Tecno Spark 20 Pro 5G वाटरप्रूफ है?
Answer: Tecno Spark 20 Pro 5G में आपको पूरी तरह से वाटरप्रूफ का सुरक्षा नहीं मिलेगा। हालांकि इसमें IP53 डस्ट, वाटर रेजिस्टेंस का सुविधा दिया गया है। जिसके मदद से धूल और हल्के पानी के बौछारों से फोन को सुरक्षित रखा जा सकता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
आज के इस खबर के माध्यम से आपको Tecno के आने वाले नए स्मार्टफोन के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उम्मीद है इस खबर को पढ़कर इस फोन को लेकर आपके सभी डाउट्स क्लियर हो गए होंगे। अगर आप ऐसे ही स्मार्टफोन के बारे में पढ़ना पसंद करते हैं। तो हमारे साथ बने रहिए आगे आपको और भी नए-नए अपडेट्स की जानकारी मिलेंगी। और इस खबर को अपने और जानने वाले लोगों तक पहुंचाना ना भूलें।
Disclaimer: कृपया ध्यान दें! इस खबर में बताई गई सभी जानकारियां व फीचर्स सूचनाओं पर आधारित हैं। सही जानकारी प्राप्त करने के लिए, Tecno के ऑफिशियल वेबसाइट को अवश्य विजिट करें।






