Oneplus Nord CE6: स्टाइलिश लुक के साथ मिल रहे हैं ये खास फीचर्स! जानें कब लॉन्च होगा Oneplus का ये नया फोन

February 7, 2026 7:07 AM
Oneplus Nord CE6

OnePlus Nord सीरीज यूजर्स को मिडिल रेंज में सबसे अच्छी स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती है। अगर आप स्टूडेंट है या फिर आप एक अच्छा दिखने वाला भरोसेमंद फोन बजट में चाहिए होता है तो आप Oneplus Nord सीरीज की तरफ देखते है। इसी क्रम में जल्द ही भारत में Oneplus Nord CE 6 देखने को मिल सकता है। हालांकि इस फोन के लॉन्चिंग डेट को अभी। Oneplus द्वारा बढ़ा दिया गया है। आइए जानते है कुछ खास फीचर इस स्मार्टफोन के बारे में।

मिलेगा बड़े साइज में शानदार (डिस्प्ले स्क्रीन)

इस फोन में 144 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.82 इंच की Amoled Screen Display आपको देखने को मिलेगा। आपको In Display Fingerprint Sensor देखने को मिलेगा। 387 PPI ( Pixel Per Inch ) की साधारण स्क्रीन डिस्प्ले देखने की मिलेगा। हालांकि रोजमर्रा के काम के लिए यह फोन दिखने में स्टाइलिश और स्मूथ है।

Oneplus Nord CE6
All image Credit: 91Mobiles

Oneplus Nord CE6 में है खास (कैमरा क्वालिटी)

कैमरा क्वालिटी के मामले में OnePlus हर समय लगातार कुछ ना कुछ सुधार कर रही है। 50 MP का मेन और रियर कैमरा आपको देखने को मिलेगा। 32 MP का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। आप 60 Fps से 4k वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते है। मिडिल रेंज में यह कैमरा क्वालिटी साधारण सी है। अगर आप कैमरा के हिसाब से यह फोन देख रहे है तो आप इस प्राइस रेंज में कोई और स्मार्टफोन देख सकते है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

इस स्मार्टफोन में आने वाले प्रोसेसर के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि अभी तक ये सुनिश्चित नहीं हुआ है। लेकिन इसमें आपको Octa Core Processor CPU देखने को मिलने वाला है। गेमिंग के हिसाब से इस स्मार्टफोन में साधारण प्रोसेसर देखने को मिलेगा। Normal सेटिंग में आप गेमिंग कर सकते है लेकिन High सेटिंग में आपको लेगिंग की समस्या हो सकती है।

फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगा दमदार बैटरी!

अगर आप इस बैटरी पावर के हिसाब से फोन देख रहे है तो यह स्मार्टफ़ोन आपके Wishlist में जरूर जाने वाला है। 7500 mAh की बड़ी बैटरी आपको देखने को मिलने वाला है। फास्ट चार्जिंग में OnePlus ने बहुत समय से यूजर्स की पहली पसंद बनी हुई है। इस फोन में भी आपको 100W का Supervooc चार्जिंग देखने को मिलेगा। चार्जिंग के हिसाब से यह फोन बिस्ट साबित होने वाली है। अगर आप फोन चार्ज करने में ज्यादा समय नहीं दे सकते तो यह फोन आपके लिए है।

Oneplus Nord CE6 Launch Date in India

इस फोन के लॉन्चिंग डेट पर बात करें तो, ये फोन मार्च 2026 में लॉन्च होने वाला था। लेकिन बिना कोई वजह बताए ऑफिशियली रूप से इस फोन को अप्रैल 2026 तक के लिए टाल दिया गया है। इस सूचना की जानकारी 91Mobile द्वारा X अकाउंट पर दिया गया है।

Oneplus Nord CE6 Price in India

अभी इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च होने में समय है। अगर शुरुआती कीमत की बात करे तो ₹26999 से शुरू हो सकती है। इस फोन में आपको अलग-अलग वेरियंट देखने को मिलेंगे। आपको एक्सटेंडेड RAM देखने को मिल जाता है। लेकिन आपको इस फोन में FM Radio और 3.5mm headphone Jack देखने को नहीं मिलेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Question: वनप्लस का कौन सा मोबाइल वॉटरप्रूफ है?

Answer: वैसे तो Oneplus के कई फोन वाटरप्रूफ हो सकते हैं। लेकिन Bajaj Finserv के मुताबिक OnePlus 10 प्रो इस कंपनी का एक बढ़िया वाटरप्रूफ फोन है। जो कि पानी के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

इस पोस्ट के माध्यम से आपको Oneplus के आने वाले नए फोन की जानकारी दी गई। उम्मीद है इस फोन को लेकर आपके सभी डाउट्स क्लियर हो गए होंगे। अगर आपको ऐसे ही स्मार्टफोन्स के खबरों को पढ़ना पसंद है। तो हमारे साथ बने रहिए, और इस खबर को और लोगों तक भेजना ना भूलें।

Disclaimer: कृपया ध्यान दें! इस पोस्ट के माध्यम से बताई गई सभी जानकारियाँ सूचनाओं पर आधारित हैं। सही जानकारी के लिए Oneplus के ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें, व ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करें।

Sanjeev Raj

संजीव राज ने पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई रामलाल आनन्द महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। अपने पढ़ाई के दौरान इन्हें समाचार डिज़ाइनिंग और संपादन का अनुभव प्राप्त हुआ। पारंपरिक पत्रकारिता से लेकर आधुनिक डिजाइनिंग कौशल का अनुभव है। वर्तमान में संजीव राज सोशल मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। लेखन के रूप में भी सक्रिय है जहां अपने प्रभावशाली संपादकीय सूझबूझ से कंटेंट तैयार कर रहे है। संजीव राज मीडिया के क्षेत्र में होने वाले सारे पहलू से भली भांति परिचित है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment