Google एक बार फिर लेकर आ रहा है अपना न्यू धमाकेदार स्मार्टफोन, Google Pixel 10a ये फोन शक्तिशाली प्रदर्शन के साथ अपने बेहतरीन फीचर्स के चलते बेहद ही लोकप्रिय है। गूगल का ये नया फोन Tensor G5 चिपसेट की ताकत के साथ आएगा, इसके अलावा इसमें आपको गूगल के सिग्नेचर AI, फोटोग्राफी और स्मार्ट फीचर्स देखने को मिलेंगे। जिनका आप बखूबी इस्तेमाल कर पाएंगे।
गूगल अपने फोन में कॉम्पैक्ट डिजाइन और वाइब्रेंट डिस्प्ले के साथ फ्लैगशिप व बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। आज के इस पोस्ट में आपको इस फोन से जुड़े सभी जानकारी मिल जायेंगे। फोन के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई जानकारियों को पढ़िए।

Google Pixel 10a में मिलेगा शानदार (डिस्प्ले स्क्रीन)
गूगल के आने वाले इस नए स्मार्टफोन में डिस्प्ले स्क्रीन काफी बढ़िया देखने को मिल सकता है। गूगल द्वारा इस फोन में 6.28 इंच के साथ OLED डिस्प्ले स्क्रीन दिया जा सकता है। जिसमें आपको 120Hz, HDR10+ का रिफ्रेश रेट और 2000 Nits (HBM), 3000 Nits का (Peak) ब्राइटनेस देखने को मिल सकता है। इस फोन का पिक्सल साइज 1080×2424 पिक्सल का रहने वाला है। जिसमें स्क्रीन डेंसिटी (422 PPI) का मिल सकता है। इसके अलावा इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2, Mohs level 4 के साथ कमाल का स्क्रीन सुरक्षा भी देखने को मिल सकता है।
Google Pixel 10a में (कैमरा क्वालिटी) है बेहद खास
इस नए प्रीमियम लुकिंग फोन में आपको कैमरा क्वालिटी भी बहुत बढ़िया मिलने वाला है। इस फोन में आपको 48 MP वाइड एंगल + 10.5 MP अल्ट्रावाइड, 10.8 MP टेलीफोटो सेंसर व 20x जूमिंग सपोर्ट के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप व 12 MP फ्रंट कैमरा सेटअप देखने को मिल जाएगा। इसमें आप 4K 30 fps के साथ UHD वीडियो रिकॉर्डिंग कर पाएंगे।
Google Pixel 10a का (प्रोसेसर) और स्टोरेज
गूगल के इस नए अपकमिंग फोन में आपको Google Tensor G5 का चिपसेट के साथ 3.1 GHz, Octa Core का प्रोसेसर देखने को मिल जाएगा, जो कि गूगल के पावरफुल प्रोसेसर में से एक है। इस फोन में स्टोरेज की बात करें तो, 8 GB RAM के साथ 128 GB Inbuilt Memory दिया जा सकता है। इसमें आप अलग से मेमोरी कार्ड नहीं लगा सकते।
बैटरी और (चार्जिंग सपोर्ट)
गूगल के आने वाले इस नए के बैटरी और चार्जर पर भी एक नजर डाल लेते हैं। इस फोन में आपको 5200 mAh का बैटरी और 20W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट साथ ही 7.5W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। जो कि एक बढ़िया फीचर्स में से एक माना जाता है।
Google Pixel 10a Launch Date
अगर आप भी गूगल के आने वाले इस नए फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो आपको बता दें ये फोन बहुत जल्द यानी 18 फरवरी 2026 को लॉन्च होगा। लॉन्चिंग डेट की जानकारी Google के ऑफिशियल X अकाउंट पर ट्वीट करके दिया गया है।
Google Pixel 10a Price
गूगल के इस नए अपकमिंग फोन के कीमतों का कोई खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। लेकिन संभावित रूप से Smartprix के मुताबिक इस फोन का कीमत ₹49990 रुपये तक हो सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Question: किसने ज्यादा बेचा, एप्पल या सैमसंग?
Answer: दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिक्री करने के मामले में एप्पल सैमसंग को पीछे छोड़ चुका है। सैमसंग से करीब 14 वर्ष बाद आने पर भी ऐप्पल ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा बिक्री की है।
निष्कर्ष (Conclusion)
आज के इस खबर के माध्यम से आपको गूगल द्वारा लॉन्च किए जाने वाले नए स्मार्टफोन, के बारे में जानकारी बताई गई उम्मीद है इस जानकारी को पढ़कर आपको इस फोन से जुड़े सभी जानकारी प्राप्त हो गए होंगे। अगर आप ऐसे ही स्मार्टफोन के बारे में जानना चाहते हैं तो Prabhakar Times के साथ बने रहिए। और इस खबर को अपने और जानने वालों तक पहुंचाएं। (ध्यान रहे) इस पोस्ट में बताई गई सभी जानकारियां (संभावित) हैं लॉन्चिंग के बाद बदलाव नजर आ सकते हैं।






